फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर कालोनी फाटक पर जल्द शुरू होगा ओवरब्रिज का निर्माण

Thu, 29 Oct 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर कालोनी फाटक से प्रतिदिन गुजरने वाले लोगों के लिए बड़ी राहत की खबर है। जनता की बहुप्रतिक्षित मांग को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने लेबर कालोनी फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की सहमति दे दी है। रेलवे ने ओवरब्रिज निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

  लेबर कालोनी फाटक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीरों, वाहनों का आवागमन होता है। दिल्ली से हावड़ा प्रतिदिन दर्जनों की संख्या में ट्रेन दौड़ती हैं। इसके चलते अधिकांश समय लेबर कालोनी फाटक बंद रहता है। पूर्व में फाटक कुछ ऊंचा था, जिससे दुपहिया वाहन चालक आसानी से निकल जाते थे। सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे द्वारा फाटक को नीचा कर दिए जाने के बाद वाहन स्वामियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर विधायक मनीष असीजा द्वारा भी ओवरब्रिज निर्माण को लगातार पहल की जा रही थी। नगर विधायक द्वारा 19 फरवरी को विधानसभा में ओवरब्रिज निर्माण के संबंध में प्रश्न उठाया गया था। वहीं रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से भी मुलाकात की थी। केंद्र व राज्य सरकार ने ओवरब्रिज निर्माण को सहमति दे दी है। लेबर कालोनी ओवरब्रिज निर्माण पर करीब 3260 लाख रुपये खर्च होंगे, जिसमें 50 फीसदी धनराशि प्रदेश सरकार वहन करेगी। प्रदेश सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद जल्द ही ओवरब्रिज निर्माण की कवायद तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें