फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ट्रक की चपेट में आए मजदूर की मौत

Sat, 28 Mar 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के मैनपुरी चौराहा पर आलू बीनने के बाद घर लौटने को वाहन का इंतजार करते समय एक युवक की वाहन की टक्कर से मौत हो गई। परिजन में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

गांव जैतापुर थाना मंगलपुर जिला कानपुर देहात प्रदीप (30) 26 फरवरी को शिकोहाबाद के गांव फतेहपुर में पत्नी बबली, भाई पिंटू व रामू के अलावा 19- 20 लोगों के साथ आलू बीनने को आया था। वह काम खत्म करके शुक्रवार को अपने परिवार व अन्य लोगों के साथ घर के लिए लौट रहा था। सभी साथी देर शाम मैनपुरी चौराहे पर खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे थे, तभी फिरोजाबाद की तरफ से आते एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े प्रदीप को रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा होते ही लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को तत्काल उपचार के लिए शिकोहाबाद अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार करके हालत गंभीर देखकर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। वह तीन भाई और तीन बहन में तीसरे नंबर का था। उसकी 12 साल पहले शादी बबली के साथ हुई थी। वह दो बेटियों को रोता- बिलखता छोड़ गया है। पत्नी बबली ने बताया कि आलू बीनने का काम खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें