फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्विंटल दाल, 55 किलोग्राम सरसों का तेल किया सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर के अंतर्गत इंदुमई के समीप लोडिंग टेंपो में जा रही एक क्विंटल दाल को सीज कर दिया। दाल का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। शिकोहाबाद में सरसों तेल का नमूना लेने के साथ 55 किलोग्राम सरसों का तेल सीज किया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस कुशवाह ने टीम के साथ कस्बा मक्खनपुर के समीप स्थित इंदुमई के पास दाल से भरा लोडिंग टेंपो रोक लिया। टीम के द्वारा जब जांच की तो उसमें भुने हुए चने के साथ दालें भरी हुई थीं। बीएस कुशवाह ने बताया कि दालों में मिलावट की आशंका है। दालों और चने पर भी कलर करने के बाद यह लोग डोर टू डोर बेचने का कार्य करते हैं। इसके खाने से कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। टीम ने एक क्विंटल माल सीज कर दिया।
वहीं, शिकोहाबाद के आगरा गेट पर स्थित आटा एवं सरसों विक्रय केंद्र पर छापामार कार्रवाई की। यहां पर खुला सरसों का तेल की बिक्री ईश्वर चंद्र पुत्र उल्फत सिंह के द्वारा किया जा रहा था। टीम ने नमूने को लेने के साथ ही यहां पर बिक्री किया जा रहा करीब 55 किलोग्राम तेल को सीज कर दिया। उन्होंने कहा कि सरसों के तेल में मिलावट की आशंका है। तेल के नमूने को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें