फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खत्ताघर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने के प्रयास शुरू

Sat, 30 Jan 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 किसानों को मुआवजा देने के लिए शासन द्वारा 10.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने खत्ताघर निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने को प्रयास शुरू कर दिए है। नगर आयुक्त सहित अन्य अफसरों ने कुतकपुर चनौरा स्थित खत्ताघर की भूमि का निरीक्षण कर आगे की योजना तैयार की।
विज्ञापन

नगर पालिका बोर्ड द्वारा वर्ष 2009 में खत्ताघर के निर्माण के लिए शहर से करीब सात किमी. दूर ग्राम कुतकपुर चनौरा में 5.265 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इस भूमि पर यूएसआईडी एसएसएमटी योजना के तहत खत्ताघर का निर्माण कराया जाना है। किसानों द्वारा मुआवजा अधिक मांगे जाने के कारण प्रक्रिया लंबे समय से अधर में है। तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद की पहल के बाद किसान जमीन नगर निगम के नाम करने को तैयार हो गए थे। 12 किसानों ने स्वीकृति पत्र भी दे दिए थे। इसी आधार पर नगर निगम ने शासन से मुआवजे के लिए धनराशि मांगी थी। शासन ने मुआवजे के लिए 10.74 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। यह धनराशि जल्द ही नगर निगम को प्राप्त हो जाएगी। खत्ताघर की जमीन के लिए शासन से मुआवजे की राशि स्वीकृत होने के बाद नगर निगम प्रशासन ने भी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर आयुक्त रामऔतार ने अधीनस्थ अफसरों के साथ कुतकपुर चनौरा स्थित भूमि का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त ने निर्देश दिए कि कार्यदायी संस्था जलनिगम सीएंडडीसी के अफसरों की जल्द बैठक बुलाई जाए। इससे डीपीआर और प्लानिंग के बारे में जानकारी हो सकेगी। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, महाप्रबंधक जलकल बीएन द्विवेदी, एई अजय राम, अजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें