फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को सक्रियता का संदेश

Sat, 30 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में युवाओं को संगठन के प्रति सक्रियता का संदेश दिया गया। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिला स्तरीय सम्मेलन में सपा से युवाओं को जोड़ने और राजनीतिक भविष्य तय करने की सीख दी गई। मिशन 2017 के लिए जीत का संकल्प और तैयारियों में जुटने की भी बात कही गई।
विज्ञापन

 शहर के पालीवाल हाल में शनिवार को समाजवादी पार्टी मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष डॉ. दिलीप यादव ने कहा कि सपा युवाओं को राजनीति में सबसे पहले मौका देती है। सपा ने प्रदेश को सबसे युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, सबसे युवा सांसद अक्षय यादव और सबसे युवा जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप को दिया। सपा की युवा शक्ति का लोहा हर दल मानता है। प्रदेश के विधानसभा चुनाव में इसी युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में लगाना है। युवा संगठन के प्रति सजग और सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि मिशन 2017 में सपा फिर सत्ता में आएगी। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल ने कहा कि सपा मुखिया का सपना हर कार्यकर्ता की आंख में होना चाहिए। मिशन 2017 की जीत जब हर आंख दिखेेगी तभी सपना पूरा होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव ने कहा कि युवा मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के संपूर्ण क्षेत्र में विकास अपनी प्रगति पर है।  इससे पूर्व मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने 21 और 51 किलो की माला और चांदी का मुकुट पहनाकर जिलाध्यक्ष डा. दिलीप यादव का स्वागत किया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष योगेंद्र यादव, सपा के  पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, राजनरायन मुन्ना, उदयवीर यादव, हिकमत उल्ला  खां, मनोज यादव, गुलाब सिंह प्रधान, शमशाद बाबा, मीना राजपूत, हासिम मंसूरी, कासिम सिद्दीकी, राजकुमार राठौर, राकेश दिवाकर, रघुराज सविता, बंटू कठेरिया, असलम परवेज, राशिद खान, ममता जैन, इंद्रवती यादव, जीनत बेगम, शाहिद अंसारी, धर्मदास शंखवार, कल्लू गुर्जर, अंशुल विक्रम हैप्पी, रामवीर सिंह, नीतेश जैन अग्रवाल, हसन ईसार रिजवी, जिला मीडिया प्रभारी अशफाक खान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें