फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना:विदेशी यात्रा से लौटी युवती को स्वास्थ्य विभाग ने किया ट्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। विदेश यात्रा से भारत लौट प्रत्येक व्यक्ति को कोरोना वायरस का संदिग्ध मानकर स्वास्थ्य विभाग निगरानी कर रहा है। जनपद में नौ लोगों की सूची केंद्र सरकार ने भेजी थी। इनमें एक युवती को ट्रेस कर पाना मुश्किल हो रहा था। मगर स्वास्थ्य ने रविवार को उसे भी ट्रेस कर लिया। इंदिरा नगर कॉलोनी की यह युवती धौलपुर के निकट मनिया में अपनी रिश्तेदारी में चली गई है।
विज्ञापन

नौ में से आठ लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने एक ही दिन में ट्रेस कर लिया था। किंतु एक युवती के न मिल पाने के कारण स्वास्थ्य विभाग परेशान था। बाद में इंदिरा नगर कॉलोनी में युवती के परिवार तक स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई। एसीएमओ ने युवती के घर जाकर पूछा तो पिता ने बताया कि वह रिश्तेदारी में धौलपुर चली गई है। एसीएमओ ने फोन करके युवती से बात की।
उन्होंने कोरोना वायरस से संबंधित लक्षण के संबंध में पूछताछ की। युवती ने इस प्रकार का किसी भी लक्षण होने से इंकार कर दिया।
सीएमओ डॉ. एसके दीक्षित ने बताया कि विदेश यात्रा से लौटे सभी लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार सभी से नियमित पूछताछ की जाएगी। अगर 14 दिन में कोई लक्षण मिलता है तो उनको भर्ती कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें