नारखी/मक्खनपुर/कठफोरी/खैरगढ़। नारखी, मक्खनपुर, फरिहा, खैरगढ़ क्षेत्र में शनिवार रात ओलावृष्टि हुई और एका व कठफोरी में जमकर बरसात होने से खेतों में पानी भर गया।
नारखी के गांव गौंछ निवासी राज कुमार की 16 बीघा फसल में से पांच बीघा गेहूं की फसल बरबाद हो गई। संजय कुमार की गेहूं और बेजर की फसल ओलावृष्टि से नष्ट हो गई। सोनवीर ने चना, गेहूं की खेती नष्ट हो गई। महेश, सूरज व अन्य किसानों की फसल भी प्रभावित हुई है। कठफोरी क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से गेहूं की खेती जलमग्न हो गई।
आदिराम, सुरेंद्र सिंह, जयराम, चौब सिंह, सालिग राम, अवनीश कुमार, ठा. रधौर सिंह सहित दर्जनों किसानों को नुकसान हो गया है। फरिहा में बरसात और ओलावृष्टि के कारण देश दीपक चौहान, सोवरन सिंह, श्याम सिंह, एदल सिंह के साथ दर्जनों किसानों की फसल नष्ट हो चुकी है।
खैरगढ़ क्षेत्र ओलावृष्टि से बरसात से सूर्यप्रकाश शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, हरी शंकर कुशवाहा वहीं मक्खनपुर क्षेत्र में ओलावृष्टि और बरसात से शिशुपाल, अजय पाल, सुगर सिंह, श्रीपाल, रनवीर सिंह के साथ दर्जनों किसानों की फसल बर्वाद हो गई।