फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की साठगांठ से एक साल से किसान सम्मान निधि से वंचित किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकोहाबाद। एक लाभार्थी विगत एक साल से किसान सम्मान निधि से वंचित है। अधिकारियों के चक्कर लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। अब पीड़ित किसान ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी चोब सिंह के नाम पर गांव आमरी में जमीन है। उनके नाम से किसान सम्मान निधि का पैसा प्रति वर्ष आ रहा है। लेकिन यह पैसा दूसरे व्यक्ति के खाते में चला जा रहा है। पीड़ित किसान विगत एक साल से सम्मान निधि पाने के लिए बैंक और कृषि विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
पीड़ित किसान ने मंगलवार को तहसील में आयोजित समाधान दिवस में शिकायती पत्र देकर समस्या के निदान की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है। डिप्टी डायरेक्टर कृषि से बातकर समस्या का शीघ्र समाधान कराया जायेगा। इस मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें