फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म एवं वीडियो वायरल का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद/नारखी। थाना नारखी क्षेत्र में अनुसूचित जाति की किशोरी से दुष्कर्म एवं वीडियो वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने कपावली चनौरा सिक्सलेन पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दो दिसंबर को थाना नारखी के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ खेत पर घास लेने जाने के दौरान दुष्कर्म किया गया था। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था। परिजनों तक को जान से मारने की धमकी भी दी थी। किशोरी की तहरीर पर थाना नारखी पुलिस ने दुष्कर्म, एससी-एसटी एक्ट एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लगातार दबिश दे रही थी। लेकिन वह हाथ नहीं आ सका था।
थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी कृष्ण कुमार तिवारी, एसएसआई नारखी सौरभ शर्मा ने हमराही टीम के साथ मुखबिर द्वारा दी गई सूचना के आधार पर कपावली चौराहा चनौरा पुल के पास छापा मारकर आरोपी भूरी सिंह उर्फ करुआ पुत्र विजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ ने बताया कि आरोपी कपावली चनौरा पुल के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक नारखी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें