फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कीर्ति शर्मा का यूपी सीनियर महिला क्रिकेट टीम में चयन

Fri, 13 Nov 2015 07:19 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फीरोजाबाद की खिलाड़ी कीर्ति शर्मा का चयन उत्तर प्रदेश की सीनियर महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ है। इससे पूर्व कीर्ति शर्मा अंडर नाइंटीन यूपी  क्रिकेट टीम का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।
विज्ञापन

कीर्ति का चयन ऑफ स्पिनर  गेंदबाद के रूप में किया है। कीर्ति फीरोजाबाद निवासी संजीव शर्मा की  पुत्री हैं। जिला महिला क्रिकेट विंग के अध्यक्ष शिवकांत शर्मा पीसू, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव अनिल चतुर्वेदी, विजय गोयल, जितेंद्रपाल, राजेश यादव, विकास पालीवाल, अमित गुप्ता, असलम परवेज, मिथुन, विक्रम यादव ने महिला खिलाड़ी के चयन पर बधाई दी है। जिला क्रिकेट  संघ के सचिव केशव लहरी ने यूपी की महिला टीम में कीर्ति शर्मा का चयन  होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि संघ खिलाड़ी को सम्मानित करेगा।  उन्होंने कहा कि कीर्ति शर्मा पहला एक दिवसीय मैच कर्नाटक में खेलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें