फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: चलती ट्रेन में थम गईं किडनी मरीज की सांसें

Sun, 25 Oct 2026 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
फिरोजाबाद। झारखंड के गिरिडीह जिले के लक्ष्मण टुंडा निवासी 39 वर्षीय संतोष साहू अपनी पत्नी अर्चना और साले अरुण कुमार के साथ नेताजी एक्सप्रेस से चंडीगढ़ से धनबाद जा रहे थे। संतोष की दोनों किडनी खराब थीं और उनका इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा था, जहां किडनी ट्रांसप्लांट के लिए कागजी कार्रवाई भी पूरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

सफर के दौरान रास्ते में अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर उतारकर मेडिकल कॉलेज ले गए। इमरजेंसी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. अनिल कुमार ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। जीआरपी प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी अर्चना ने बताया कि वे लोग चंडीगढ़ से धनबाद (जो कि अर्चना का मायका है) के लिए आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही यह अनहोनी हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें