यादव कॉलोनी में टॉवर लगने के कारण पलायन का बैनर लगाकर विरोध करते स्थानीय लोग।
- फोटो : यादव कॉलोनी में टॉवर लगने के कारण पलायन का बैनर लगाकर विरोध करते स्थानीय लोग।
शिकोहाबाद। यादव कॉलोनी में लोगों के विरोध के बावजूद टॉवर लगने का मामला तूल पकड़ गया है। टॉवर लगने के कारण लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर मकान बिकाऊ है, के पोस्टर चस्पा कर दिये। इसके साथ ही लोगों ने विरोध भी प्रकट किया।
शहर की यादव कॉलोनी में एक प्राईवेट कंपनी का टॉवर लग रहा है। पिछले कई दिनों से लोग टॉवर लगने से रोकने के प्रयास कर रहे थे। इसके लिए कुछ दिनों पूर्व जिला मुख्यालय पहुंचकर डीएम के नाम ज्ञापन भी दिया। अपने मोहल्ले में जमकर नारेबाजी भी की थी। रविवार को लगभग 30 से अधिक परिवारों ने टॉवर लगने की प्रक्रिया के विरोध में अपने-अपने घरों के बाहर यह मकान बिकाऊ है, के पोस्टर चस्पा कर दिए। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज के बैनर तले विरोध भी प्रकट किया। विरोध करने वालों में दिनेश चन्द्र, मंजू चतुर्वेदी, दिवाकर पाण्डेय, राज कुमार तिवारी, मनोरमा दुबे, हरिओम यादव, संगीता तिवारी, शिव कुमार तिवारी, मयंक तिवारी, भारत, गुड्डू श्रीवास्तव, शिवा श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।