फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन ड्रमों में डीलर ने भर रखा पानी

Sat, 28 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
श्यावरी में राशन डीलर ने केरोसिन के स्थान पर ड्रमों में पानी भरवाकर रख दिया। पंचायत सचिव गांव में जांच को पहुंचे तो कुछ गड़बड़ी की शंका होने पर एसडीएम जसराना को सूचना दी। एसडीएम ने ड्रमों को थाना पुलिस को कब्जे में दे दिया है।
विज्ञापन

खैरगढ़ क्षेत्र के ग्राम श्यावरी के राशन डीलर बालजीत सिंह के द्वारा केरोसिन का उठान गत दिवस ही किया था। इस उठान की सूचना तत्काल एसडीएम जसराना अमित सिंह को दी थी। एसडीएम ने बीडीओ हाथवंत को पंचायत के सचिव को जांच करने और अपनी उपस्थिति में वितरण कराने के निर्देश दिए थे।


पंचायत सचिव शनिवार को वितरण कराने पहुंचे तो राशन डीलर ने एक साथ वितरण कराने की बात कहकर टरका दिया। ग्रामीण ने एसडीएम को सूचना दी कि राशन डीलर ने केरोसिन की बिक्री तो पहले कर दी। खाली ड्रमों में पानी भरवा दिया। ग्रामीण की सूचना पर एसडीएम जसराना अमित सिंह सक्रिय हुए। उन्होंने गांव में जाकर राशन की दुकान पर रखे सात ड्रमों को थाना खैरगढ़ पर उठवा लिया।
विज्ञापन




एसडीएम का कहना है कि सात ड्रमों में से दो में ही केरोसिन दिखाई दे रहा है। दो में पानी और कुछ में मिलावट हो सकती है। ड्रमों को पुलिस के कब्जे में दे दिया है। ड्रमों में पानी ही निकला तो राशन डीलर के खिलाफ अभियोग दर्ज करके जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें