फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को खुद के रोजगार के लिए प्रेरित करेगी वैश्य महासभा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को खुद के रोजगार के लिए प्रेरित करेगी वैश्य महासभा
विज्ञापन

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन रविवार देर रात संपन्न हो गया। अधिवेशन के दौरान कवि सम्मेलन के साथ ही रंगारंग प्रस्तुति ने हर किसी का दिल जीत लिया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने कहा कि अधिवेशन में पास प्रस्तावों पर प्रभावी ढंग से अमल किया जाएगा।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि अधिवेशन के दौरान समाज की महिलाओं के साथ ही युवाओं के लिए 12 प्रस्ताव पास किए हैं। महासभा इन प्रस्तावों पर प्रभावी ढंग से अमल करने का काम करेगी। समाज के युवाओं को नई तकनीकी के साथ ही खुद के रोजगार स्थापित किए जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उन्होंने अधिवेशन के दौरान फिरोजाबाद की टीम द्वारा किए गए प्रयास की सराहना की। अधिवेशन के अंतिम दौर में कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें कवि यशपाल यश ने फिरोजाबाद की कांच की रंग बिरंगी चूड़ियों पर काव्यपाठ किया। कवि गौरव चौहान ने वीर रस की कविता पढ़कर सभी में जोश भर दिया। इसके साथ ही जयपुर से आई कवियत्री ने श्रंगार रस की कविता पढ़ी। मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा, दिनेश गोलस, दीपक गुप्ता कालू, उदय गुप्ता, पंकज गुप्ता आदि ने मंचालीन कवियों का पीत दुपट्टा पहनाकर
विज्ञापन
विज्ञापन

सम्मानित किया। इस दौरान शंकर गुप्ता, कन्हैया लाल गुप्ता, राजेंद्र बौहरे, सुनील पैंगोरिया, राजेश जबरेवा, अनिल मैनेजर, उदय गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, प्रमोद कुमार लल्ला, राकेश मैरोठिया, देवेंद्र वासलस, आशीष गुप्ता संदीप गुप्ता नवीन गुप्ता, डॉ. ध्रुव कुमार आचार्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें