फिरोजाबाद। बजरंग दल और प्रज्ञा राष्ट्र निर्माण समिति की ओर से मर्हिर्षि वाल्मीकि जयंती समरता दिवस के रूप मनाई गई। सर्व समाज की एक हजार से अधिक कन्याओं के पूजन आयोजन स्थल कांता होटल पर रविवार को किया गया। करीब 50 साधु-संतों को भोजन कराया गया।
कन्या पूजन कार्यक्रम में वाल्मीकि, शंखवार, ब्राह्मण, गिहार, दिवाकर, कठेरिया समाज सहित अन्य समाज से जुड़ी कन्याओं का यहां पूजन किया। मुख्य अतिथि सदर विधायक मनीष असीजा, भारतीय किसान यूनियन (भानु) के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और पूर्व ब्लाक प्रमुख पंडित बनारसीदास शर्मा ने थाल में कन्याओं के पैर जल से धोए। उनके तिलक किया और चुनरी पहनाई। इस दौरान मंत्रोच्चार किया। अन्य लोगों ने कन्याओं का पूजन दिए।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष पंडित वीनेश शर्मा ने बताया कि संस्था ने वाल्मीकि जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया है। इस दौरान सर्वण संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर उपाध्याय, मुन्ना लाल ठाकुर, पार्षद पूनम शर्मा, डॉ. पियूष शर्मा, मिथलेश शंखवार, रानी राजौरिया, हरिबाबू राजौरिया, नंदू ठाकुर, वैद्य राजेबाबू, जितेंद्र ठाकुर, शांतनु शर्मा, राजनाथ नंद, रमाशंकर नंद, सुनहरी वाल्मीकि, विशेष वाल्मीकि, सोनू कश्यप, योगेश सविता, दिनेश तिवारी रहे।