सुबह की ट्रेन रात ऐसे में यात्रियों का हाल बुरा हो रहा है।
घने कोहरे में ट्रेनों का घंटों लेट चलना जारी है। शुक्रवार को भी ट्रेनें पांच से 26 घंटे देरी से चलीं। रेल प्रशासन ने एक से दो दिन लेट कानपुर शताब्दी और राजधानी एक्सप्रेस सहित आठ ट्रेनों को रद्द कर दिया। वहीं कुछ ट्रेनों को फुट बैक लेकर चलाया जा रहा है। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भी परेशानी हो रही है।
दिसंबर माह की शुरूआत से ही कोहरा शुरू हो गया। शुक्रवार को भी ट्रेनों का बिगड़ा संचालन पटरी पर नहीं आ सका। आलम यह रहा कि रात की ट्रेन शाम को और सुबह की ट्रेन रात को पहुंची। ऐसे में यात्रियों का हाल बुरा हो रहा है।
कोहरे के चलते अप लाइन की रद्द ट्रेन
कानपुर-दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, पूर्वा एक्सप्रेस, पटना-नईदिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, विक्रमशिला एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस, पटना कोटा एक्सप्रेस।
डाउन लाइन की रद्द ट्रेन
दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस।
फोटो-टूूंडला स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री