109, टूंडला में खिलाड़ियों से परिचय लेते डिप्टी सीटीएम अमित आनंदसंगठन
टूंडला (फिरोजाबाद)। रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड पर मंगलवार से स्वर्गीय हरीशंकर दीक्षित स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मैच में कानपुर 786 इलेवन ने मथुरा की टीम को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी।
टॉस जीतकर कानपुर ने पहले गेंदबाजी की थी। गेंदबाजों ने मथुरा की टीम को महज 18 ओवरों में 105 रनों पर ढेर कर दिया। कानपुर के सचिन ने घातक गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट चटकाए।
वहीं, देवांश ने टूर्नामेंट की पहली हैट्रिक ली। 106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर 786 इलेवन ने 15 ओवरों में 5 विकेट खोकर जीत दर्ज की। आयुष ने 33, तरुण ने 20 और ऑलराउंडर सचिन ने 14 रनों का योगदान दिया। मथुरा की ओर से सौरभ, संस्कार और अभिषेक ने 1-1 विकेट लिया। इससे पूर्व टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदीप गुप्ता, डिप्टी सीटीएम अमित आनंद, शहजाद खान, चेयरमैन भंवर सिंह और प्रदीप जैन ने किया। इस दौरान डीके दीक्षित, अजय राज दीक्षित, जावेद अली और रोहित शर्मा सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।