फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी तेज, परीक्षक ड्यूटी की प्रक्रिया शुरू

Fri, 16 Jan 2026 02:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड के प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी तेज हो गई है। परीक्षक नामित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। 24 फरवरी से प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू होने की संभावना है। अब प्रयोगात्मक परीक्षाओं के अंक यूपीएमएसपी मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन





200 मीटर के दायरे में ही कर सकेंगे अंक अपलोड

नई व्यवस्था के तहत परीक्षक केवल परीक्षा केंद्र के 200 मीटर के दायरे में रहकर ही प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक अपलोड कर सकेंगे। यह व्यवस्था लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम से जुड़ी होगी। लिखित परीक्षाओं की तरह प्रयोगात्मक परीक्षाओं पर भी कड़ी निगरानी की जाएगी। मोबाइल एप पर शिकायत दर्ज कराने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके। इस नई डिजिटल व्यवस्था से प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पारदर्शिता बढ़ेगी और छात्रों को निष्पक्ष मूल्यांकन का लाभ मिलेगा। डीआईओएस धीरेंद्र यादव ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। बोर्ड की ओर से तिथियां घोषित होने के बाद परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें