फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककरौली फीडर पर कई जगह टूटे तार, 55 गांवों की बिजली बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सर्दी के दिनों में भी विद्युत सप्लाई सुचारू नहीं चल पा रही है। ककरौली फीडर पर तेज धमाके के साथ चार स्थानों पर तार टूट गए। वहीं, 220 केवीए आसफाबाद बिजली घर पर मंगलवार को रात दो बजे डैमेज हो गया। इससे करीब 55 गांवों में 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। अन्य फीडरों पर फाल्ट होने से कई घंटों बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन

मंगलवार रात दो बजे ककरौली फीडर पर चार स्थानों पर तेज धमाके के साथ तार टूटने से ग्रामीण सहम गए। इस कारण मटसेना, लुहारी और नगला चूरा उपकेंद्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों की भी बिजली आपूर्ति बंद हो गई। सुबह पेट्रोलिंग करके विद्युत लाइन को शुरू करने का प्रयास किया। मगर आसफाबाद पर 33केवीए भी धमाके के साथ ब्रेकर डैमेज हो गया।
विद्युत विभाग की टीमें टूटे तारों को जोड़ने का कार्य करती रहीं। 18 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही। शाम सात बजे तक बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी। इधर, लालऊ फीडर पर भी सुबह 5.30 बजे फाल्ट हो गया। टीम ने डैमेज इंसुलेटर बदलने के बाद सुबह 10 बजे बिजली आपूर्ति को सुचारू कर दिया। एसएन फीडर के अंतर्गत दोपहर तीन बजे से छह बजे तक आमर्ड केबिल बदलने का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें