फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्यग्रहण के कारण नहीं खुलेंगे मंदिरों के पट

विज्ञापन
ग्रहण से पूर्व सूतक लगने पर बुधवार रात आठ बजे से शहर के मंदिरों के पट बंद हो गए। रात आठ बजे बंद शहर क - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक पड़ने वाले सूर्यग्रहण को लेकर बुधवार रात आठ बजे से शहर के मंदिरों के पट बंद हो गए। वहीं ग्रहण के चलते मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर में होने वाला भंडारा भी बृहस्पतिवार को बंद रहेगा।
विज्ञापन

कृष्णपाडा स्थित बांके बिहार मंदिर के महंत मुन्नालाल शास्त्री ने बताया कि सूर्यग्रहण बृहस्पतिवार को सुबह आठ से 11 बजे तक रहेगा। बुधवार रात आठ बजे से ग्रहण की सूतक लगने से राजराजेश्वरी कैलादेवी मंदिर, बड़ा हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर, मोहल्ला कोटला स्थित दुर्गा माता मंदिर, मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर, गली बोहरान स्थित गोवर्धन महाराज के मंदिर के साथ शहर के सभी मंदिरों के पट बंद हो गए।
सूतक के कारण मंदिरों में शायन आरती भी नहीं हो सकी। क्योंकि शायन आरती का समय अधिकांश मंदिरों में रात नौ बजे का है। बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे तक मंदिरों के पट बंद रहेंगे। वहीं मंदिरों के पट खुलने के साथ साफ-सफाई का दौर चलेगा। इसके बाद विधिवत दर्शन शुरू हो पाएंगे। शिव भक्त प्रदीप दीक्षित कल्लू ने बताया कि मोहल्ला दुली स्थित राधा मोहन मंदिर में सूर्य ग्रहण के चलते बृहस्पतिवार को भंडारा बंद रहेगा। शुक्रवार से भंडारा शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें