फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम बनीं विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। पूर्व प्रधान विजय सिंह यादव की स्मृति में गांव धौलपुरा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में मेरठ की टीम विजयी रहे। विजयी टीम को 31 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आगाज एमएलसी डॉ. दिलीप यादव ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज भी हमारे ग्रामीण अंचलों में तमाम प्रतिभाएं हैं। खेलों से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है। प्रतियोगिता में मेरठ, अलीगढ़, मुरैना, बागपत, दिल्ली, कुरुक्षेत्र आदि क्षेत्रों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले में मेरठ की टीम ने कुरुक्षेत्र हरियाणा को हराकर विजय हासिल की।
उपविजेता कुरुक्षेत्र हरियाणा की टीम को 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं मेरठ टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी संदीप को आयोजकों ने साइकिल प्रदान की। अध्यक्षता रामवीर सिंह यादव औरसंचालन धीरी सिंह यादव ने किया। इस दौरान पूर्व प्रधान गुलाब सिंह यादव, ओमप्रकाश यादव, जीतू यादव, संजीव यादव, मनोज यादव, विशाल यादव, जोगिंदर सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें