फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: हरिद्वार से आने वाली ज्योति कलश यात्रा का होगा भव्य स्वागत

Sun, 10 Aug 2025 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
टूंडला के गायत्री पज्ञापीठ पर कार्यक्रम में भाग लेते गायत्री परिवारीजन
विज्ञापन
टूंडला। श्री वेदमाता गायत्री प्रज्ञा पीठ, चुल्हावली रोड पर रविवार को गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम के साथ ही ज्योति-कलश रथ यात्रा के प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

गायत्री परिवार की वयोवृद्ध शीला धाकरे ने यज्ञ कराते हुए सितंबर माह में हरिद्वार के शांति कुंज से आने वाली ज्योति-कलश रथ यात्रा को लेकर चर्चा की। विचार-विमर्श के उपरांत सभी परिजन ने संकल्प लिया कि इस रथयात्रा का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें।
इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य मनुष्य में देवत्व का उदय और सबका उज्ज्वल भविष्य जैसे संदेशों के माध्यम से समाज में जनजागृति फैलाना है। उन्होंने कहा कि गायत्री प्रज्ञापीठ पर जन्म दिवस, विवाह दिवस और अन्य संस्कार निशुल्क कराए जाते हैं। लोग इसका लाभ लें।
विज्ञापन

इस अवसर पर कृष्णा चौहान, नीलम त्यागी, मधु भारद्वाज, मीना सेंगर, मुन्नी देवी, जितेन्द्र सिंह, अनिल शर्मा, अमर सिंह, अशोक धाकरे, तुलाराम, दाताराम, राकेश त्यागी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें