फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: उमड़ी यात्रियों की भीड़, बसों के लिए करना पड़ा इंतजार

विज्ञापन
सुभाष चौराहे पर बसों के इंतज़ार में खड़ी महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। रक्षाबंधन के दूसरे दिन मुफ्त यात्रा की छूट के कारण रविवार को भी यात्रियों की भीड़ रही। बहनों को घंटों बसों का इंतजार करना पड़ा। भीड़ के चलते रोडवेज की व्यवस्थाएं नाकाफी रहीं। यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। कानपुर-दिल्ली मार्ग पर जाने के लिए यात्रियों को सबसे अधिक दिक्कत हुई।
विज्ञापन

परिवहन निगम की तरफ से रक्षाबंधन पर बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा दिया गया। शनिवार के अलावा रविवार को भी सुबह से बसों के लिए बहनों की भीड़ उमड़ने लगीं। घर लौटने वाले लोगों को बसों में यात्रा करने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। परिवहन विभाग के दावे पूरी तरह फेल साबित हुए। मैनपुरी, बेबर, फर्रुखाबाद, दिल्ली आदि मार्गों पर बसों के लिए एक घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा।
सुभाष चौराहा और रोडवेज बस स्टैंड पर बसों के इंतजार में कई बहनें अपने बच्चों और परिवार के साथ खड़ी रहीं। एक बस दिखने पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। कई लोगों ने तो डग्गामार का सहारा लेकर गंतव्य तक का सफर पूरा किया। इसको कारण शहर के सुभाष तिराहा,नगला बरी चौराहा, जाटवपुरी चौराहा, आसफाबाद चौराहा के साथ साथ बंबा चौराहे पर भी वाहनों की भीड़ लगी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें