फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झलकारी बाई की प्रतिमा न धुलवाने की शिकायत

Wed, 23 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,फीरोजाबाद
विज्ञापन
झलकारी बाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वीरांगना झलकारी बाई के जन्मोत्सव पर नगर निगम प्रशासन प्रतिमा धुलवाना भूल गया। कोरी समाज के पदाधिकारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट से शिकायत की। कार्य में लापरवाही पर नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर, नगर स्वास्थ्य अधिकारी और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है। 
विज्ञापन

कोरी समाज के लोग मंगलवार सुबह आगरा गेट स्थित झलकारी बाई प्रतिमा पर पहुंचे। इस दौरान मूर्ति गंदी नजर आई। इसकी शिकायत सिटी मजिस्ट्रेट एसबी सिंह और नगर आयुक्त रामऔतार रमन से की। नगरायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए चीफ इंजीनियर जितेंद्र केन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप सिंह और मुख्य स्वच्छता निरीक्षक से स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें