फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: अलमारी का ताला तोड़कर लाखों के आभूषण चोरी

Fri, 18 Jul 2025 07:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उत्तर क्षेत्र में चोरी की वारदात के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
- एक महीने में तीसरी बड़ी चोरी की घटना, खुलासे के नाम पर सिर्फ औपचारिकता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदात हो रही हैं। बृहस्पतिवार रात एक मकान में घुसकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोर मकान से लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित के अनुसार पिछले एक महीने में तीसरी बड़ी वारदात है। खुलासा किसी का नहीं हो सका।
मोहल्ला एमएस एकेडमी स्कूल बगिया वाली गली रहना निवासी अनिल कुमार का परिवार मकान में दूसरे मंजिल पर सोया हुआ था। बृहस्पतिवार रात चोर मकान में प्रवेश पा गए। इसके बाद चोरों ने कमरों की कुंडी बाहर से बंद कर दी। ताकि कोई बाहर न आ सके। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर एक सोने की चैन, दो अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी, दो जोड़ी पायल, और दो हाथ के कड़े चोरी कर ले गए। शुक्रवार सुबह जगार होने पर देखा की कमरे की कुंडी बाहर से बंद है तो पड़ोस के लोगों से कुंडी खुलवाकर नीचे जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित के अनुसार चोर यहां करीब तीन से साढ़े तीन लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय पार्षद अभिनेंद्र यादव ने बताया कि पिछले एक महीने में यह तीसरी चोरी है। जिनमें से पुलिस की कार्रवाई से नाखुश एक पीड़ित ने तो रिपोर्ट ही दर्ज नहीं कराई। पुरानी चोरियों का पुलिस अब तक खुलासा नहीं कर पाई है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौका मुआयना किया गया था। अभी तक तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें