फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से टकराई मैक्स जीप, एक की मौत, 20 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मक्खनपुर गांव धौरऊ के समीप असंतुलित हुई मैक्स जीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आई। हालत गंभीर होने पर घायलों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

नगला खंगर थाना क्षेत्र के गांव उरावर निवासी अभय सिंह की मां के त्रियोदशी संस्कार में शामिल होने के लिए खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव नया बांस से ग्रामीण मैक्स जीप द्वारा गए थे। सभी लोग जीप से रात करीब नौ बजे गांव नया बांस लौट रहे थे। रात करीब पौने दस बजे जीप सवार सभी लोग मक्खनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव धौरऊ के समीप पहुंचे थे। तभी मैक्स चालक ने संतुलन खो दिया और जीप पेड़ से टकरा गई। हादसे में तीन वर्षीय अभी की मौके पर ही मौत हो गई। करीब 20 लोग घायल हुए। हादसा होते ही जीप में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीणों के साथ मक्खनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस से सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। यहां उनकी हालत गंभीर होने पर भर्ती कर लिया गया।
घायलों के नाम रोहित (12), सुमन (30), प्रिंस (15), संदेश (23), अनुज (10), ममता (35) और अंकित (12) साल बताए गए है। जबकि अन्य घायलों के बारे में पुलिस घायलों के बारे में जानकारी करने का प्रयास कर रही थी। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि जीप पेड़ से टकराई है। एक बच्चे की मौत हुई है। करीब 20 लोग घायल हुए है। जिनको उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें