फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइन क्षेत्र में बुधवार को एक साथ गरजे कई महाबली

विज्ञापन
अस्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त करती जेसीबी मशीन - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दीवानी गेट से एआरटीओ कार्यालय तक सड़क पर रखे अवैध खोखे और दुकानों पर बुधवार को प्रशासन का डंडा चला। डीएम के निर्देश पर चलाए गए अतिक्रमण अभियान के तहत जेसीबी ने लगभग दो सौ से ज्यादा अवैध खोखे व दुकानें ढहा दीं। एआरटीओ कार्यालय के उत्तरी गेट पर लगे दलालों के तख्त आदि भी हटा दिए गए।
विज्ञापन

सिविल लाइंस दीवानी गेट संख्या एक से जिला पंचायत की ओर जाने वाले मार्ग के बाईं ओर सैकड़ों अवैध दुकानें व खोखे हैं। इससे सड़क के काफी हिस्से पर अतिक्रमण है। इससे वाहनों को आवागमन में परेशानी हो रही थी। वहीं एआरटीओ कार्यालय के उत्तरी गेट से पीडब्ल्यूडी, जल निगम एवं सेवायोजन कार्यालय की ओर जाने वाली सड़क पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में थी।
इसी के चलते जिलाधिकारी ने अवैध रूप से स्थापित खोखे व दुकानों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बुधवार को एक साथ कई जेसीबी लगाकर दीवानी गेट से जल निगम कार्यालय तक का अतिक्रमण हटाया गया।
विज्ञापन

खुद ही हटाया अतिक्रमण
कब्जा धारकों को मंगलवार को अवैध दुकानें व खोखे हटाने की चेतावनी दी गई थी। लेकिन वर्षों से सरकारी भूमि पर कब्जा जमाए लोगों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। बुधवार को जैसे ही एक साथ कई जेसीबी ने कार्रवाई शुरू की तो लोगों में खलबली मच गई। वे खुद ही अतिक्रमण वाली जगह को खाली करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें