शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। पालीवाल महाविद्यालय के 50वें स्वर्ण जयंती समारोह की मुख्य अतिथि उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य होंगी। समारोह में कैबिनेट मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री एवं पूर्व स्पीकर मध्य प्रदेश विधानसभा सीताराम शरण शर्मा होंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेधावी छात्र-छात्राओं के अलावा पूर्व छात्र, प्राचार्य व सदस्यों को सम्मानित करेंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम शनिवार सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगा। साढ़े 11 बजे मुख्य अतिथि पहुंचेंगी। मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ ही पूर्व छात्र, पूर्व प्राचार्य, पूर्व प्रोफेसर और पूर्व प्रबंध समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारियों के साथ ही सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार सुबह अधिकारियों ने महाविद्यालय पहुंचकर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को देखा।