फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुमा की नमाज के बाद जाटवपुरी चौराहा किया जाम

Fri, 19 Jun 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की व्यवस्थाओं से आहत रोजेदारों ने जुमा की नमाज के बाद जाटवपुरी चौराहा जाम कर दिया।
विज्ञापन

उनमें निगम प्रशासन के रवैये को लेकर काफी गुस्सा था। रोजेदारों ने इस दौरान नारेबाजी की। जाम की सूचना पर नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र सिंह, सीओ सिटी राजेश चौधरी के साथ कई थानों का फोर्स पहुंचा। निगम की टीम ने पानी की निकासी शुरू कर दी।
विज्ञापन

जाटवपुरी चौराहा स्थित वसिया मस्जिद के समीप सर्विस रोड पर गंदगीयुक्त जलभराव से क्षेत्रीय जनता परेशान थी। निगम में शिकायत करने के बाबजूद जल निकासी नहीं कराई गई। क्षेत्रीय नागरिकों ने जुमा की नमाज के बाद ही जाम लगाने की चेतावनी दी थी। इसको ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन अलर्ट था। जुमा की नमाज के बाद ही रोजेदारों की भीड़ सीधे सड़क पर आ गई। उन्होंने मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। जाम लगते ही वाहनों का भी आवागमन रुक गया। जाम स्थल पर मौजूद नगर मजिस्ट्रेट ने रोजेदारों को भी समझाया। नगर आयुक्त रामौतार रमन, उपायुक्त प्रमोद कुमार भी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने जाम लगाने वालों की समस्या को सुना और तुरंत ही पंप लगाकर गंदे पानी की निकासी प्रारंभ करा दी। इस दौरान डा. वशीर खान, आसिफ खान, जावेद, मुजाहिद हुसैन, इमरान मलिक, हाजी कासिम, सलमान, साकिव, फैजान खान, हाजी खुर्शीद, परवेज खान भट्टी वाले, फहीम खान, सद्दाम हुसैन, शानू खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें