फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाटवपुरी में पानी को भटक रही क्षेत्र की जनता

Thu, 05 May 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
पानी की समस्या को लेकर जाटवपुरी के लोग जलकल कार्यालय पहुंचे
विज्ञापन
भीषण गर्मी में जाटवपुरी के बाशिंदे बूंद-बूंद पानी को भटक रहे हैं। छह माह से व्याप्त पेयजल समस्या के निदान के लिए क्षेत्रीय जनता गुरुवार को जलकल विभाग पहुंच गई। हालांकि अफसरों के न मिलने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। 
विज्ञापन

भीषण गर्मी में शहर से देहात तक पेयजल संकट है। शहर की पॉश कालोनियों से लेकर नई आबादी, मुस्लिम क्षेत्रों में जनता पानी को दर-दर भटक रही है। जाटवपुरी में भी लंबे समय से पेयजल समस्या है। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वकार अहमद के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता गुरुवार को जलकल विभाग पहुंची। क्षेत्रीय लोगों ने कहा कि जाटवपुरी में पिछले छह माह से पानी की गंभीर समस्या है। घरों में पानी न आने के कारण सुबह से शाम तक दूरदराज के क्षेत्रों से पानी लाने को लोग मजबूर हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इस दौरा कोई अधिकारी न मिलने से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश नजर आया और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान मौके पर वकार अहमद, नाजिम, सरफुद्दीन, मुन्ने खां, टोनी, नसीम, शाहिद आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें