यादव महासभा की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष
अखिल भारतीय यादव महासभा की मासिक बैठक कोटला मोहल्ला स्थित राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित की गई। महासभा जिलाध्यक्ष भूरी सिंह यादव ने कहा कि यादव महासभा समाज के हर आदमी पर पहुंच बनाएगी। उन्होंने कहा कि महासभा प्रदेश में विकास कराने वाली पार्टी को ही आगामी विधानसभा चुनाव जिताने में अपनी ताकत लगाएगी। अतुल यादव ने कहा कि यादव महासभा जनता की समस्याएं सुनकर दून कराने का काम करेगी। रामवीर सिंह यादव ने कहा कि महासभा समाज के गरीब तबके को आगे बढ़ाने का काम करेगी। बैठक में अनीप यादव, रामवीर सिंह यादव, शेर सिंह, जितेंद्र यादव, अशोक यादव, अनवर सिंह आदि मौजूद थे।