फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: ...सीएचसी पर नहीं खुल सके जनऔषधि केंद्र

Mon, 31 Mar 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
एक साल पहले शुरू हुई कवायद...पर बाद में नहीं आया कोई आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। मरीजों को सस्ते इंप्लांट और दवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार ने प्रत्येक सरकारी अस्पताल में जनऔषधि केंद्र खोले जाने के आदेश दिए थे। जिले के मेडिकल कॉलेज सहित जिले के नौ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) पर खोले जाने की कवायद ठंडे बस्ते में चली गई। सस्ती दवाओं का सपना अधूरा रह गया। जिले के मेडिकल कॉलेज में मरीजों कई दवाएं बाहर से खरीदनी पड़ती है। हड्डी टूटने पर इंप्लांट मरीजों को महंगे दामों में खरीदना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर, सीएचसी पर सभी दवाएं नहीं मिल पाती हैं। एक साल पूर्व शासन ने जन औषधि केंद्र खोलने के आदेश दिए थे। मेडिकल कॉलेज और सीएचसी पर जगह चिन्हांकन की प्रक्रिया को शुरू किया गया था। लेकिन अब तक यह अधर में लटका है। सीएमएस डाॅ. नवीन जैन ने बताया कि एक साल पूर्व जन औषधि केंद्र पर खोलने की प्रक्रिया शुरू की थी। इस पर उपकरण और दवाएं सस्ती उपलब्ध होती। लेकिन इसके बाद कोई आदेश शासन से नहीं आया है। फिलहाल यह केंद्र नहीं खुल सका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें