फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट के विरोध में लगाया जाम

Sat, 16 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिजली संकट को लेकर शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा नाले की पुलिया पर करीब दो घंटे जाम लगाकर विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी गई। जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट, विद्युत विभाग के एक्सईएन, एसडीओ व थाना रसूलपुर पुलिस मौके पर पहुंची। अफसरों ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में विद्युत विभाग द्वारा अघोषित कटौती की जा रही है। बिजली संकट के चलते उद्योग धंधे प्रभावित हो रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पेयजल संकट गहराता जा रहा है। शहर कांग्रेस सेवा दल के शहर अध्यक्ष नुरुलहुदा लाला राइन ने कहा कि विद्युत विभाग की मनमानी के खिलाफ शहर में बिजली संकट गहराता जा रहा है। मोहल्ला किशन नगर, दुर्गेश नगर, रसूलपुर, वकीलपुरा, नालबंद, हाजीपुरा, रामगढ़, ताड़ो वाली बगिया, बीपीएल ग्राउंड, मसरूर गंज में घंटों कटौती की जा रही है, जिससे क्षेत्रीय जनता को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। गली बौहरान से सेंट्रल चौराहे तक जगह-जगह विद्युत तार नीचे तक लटके हुए हैं, जिससे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। विद्युत विभाग के अधिकारी बिजली देने के बाद जनता के घरों में घुसकर वसूली कर रहे हैं। क्षेत्रीय लोगों ने चेतावनी दी कि विभाग वसूली बंद करे नहीं तो उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। छात्र नेता रीना खान, सरिता शंखवार ने कहा कि बिजली न आने से छात्र-छात्राएं पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। जबकि परीक्षाओं का समय नजदीक है। नाले की पुलिया पर करीब दो घंटे तक जमा लगाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जाम की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट रविंद्र सिंह, एक्सईएन, एसडीओ व पुलिस फोर्स पहुंचा। आक्रोशित लोगों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया। कमर खान, भूरा फारूखी, गुलजार, आफताब, रीना खान, सरिता शंखवार, चांद कुरैशी, सौरभ पोरवाल, आमिर अली, इमरान कुरैशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें