फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी की बिजली कटी, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
कांशीराम कॉलोनी की बिजली कटी, गुस्साए लोगों ने लगाया जाम
विज्ञापन

आवंटित 700 घरों में कइयों के बिल अब तक जमा ही नहीं हुए, तीन करोड़ हैं बकाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजाबाद। विद्युत निगम की टीम ने बुधवार देर शाम कांशीराम कॉलोनी पचवान की बिजली काट दी। इससे नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को 10.30 बजे जलेसर रोड पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गईं। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने विद्युत निगम के अधिकारियों से बात कर लाइन जोड़ने की बात कही। तब जाकर जाम खुला। इससे करीब ढाई घंटे आवागमन बाधित रहा।
विद्युत निगम के अधिकारियों की मानें तो जलेसर रोड स्थित पचवान में कांशीराम कॉलोनी के लोगों पर तीन करोड़ का बिल बकाया है। कॉलोनी में 700 क्वाटर हैं। इसमें से कई लोग ऐेसे भी हैं जिन्होंने 10 साल से विद्युत बिल नहीं भरा है। कई बार कॉलोनी में रहने वाले लोगों को बिल भरने की हिदायत दी गई, लेकिन नहीं भरा गया। निगम की टीम ने बुधवार देर शाम कांशीराम कॉलोनी का विद्युत कनेक्शन काट दिया। गुस्साएं लोगों ने बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे जलेसर रोड पर जाम लगा दिया। महिला और बच्चे भी सड़क पर उतर आए। जाम की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार, विद्युत विभाग के एक्सईएन वीएस चौहान, जेई कयामुद्दीन और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों से वार्ता की। इस पर सहमति बनी कि जल्द ही बकाया बिल को कॉलोनी के लोग जमा कर देंगे। इसके लिए कॉलोनी में कैंप भी लगाया जाएगा। इसके बाद कॉलोनी के विद्युत कनेक्शन को जुड़वा दिया गया।
विज्ञापन

जेई कयामुद्दीन ने बताया कि पहले भी कांशीराम कॉलोनी में कैंप लगाए गए हैं। मगर कोई भी विद्युत बिल जमा करने के लिए नहीं आया। शासन से हो रही मॉनिटरिंग में एक कॉलोनी पर तीन करोड़ से बिल बकाया होने पर सवाल उठते हैं। इसके एवज में कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी पर तीन करोड़ रुपयें का बिल बकाया है। शासन से आदेश है कि बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएं। इस कारण कॉलोनी का कनेक्शन काट दिया गया था। जाम की सूचना पर मैं भी पहुंचा था। लोगों से वार्ता की गई। लोगों ने सहमति जताई कि विद्युत बिल को जमा कर देंगे। इसके बाद कनेक्शन को जोड़ दिया गया। दो दिन में अगर विद्युत बिल जमा नहीं किया गया तो विद्युत कनेक्शन का विच्छेदन कर दिया जाएगा।
- वीएस चौहान, एक्सईएन ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें