फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढों से कब मिलेगी मुक्ति - उबड़-खाबड़ रास्ते और गड्ढे संभल कर रखना कदम

विज्ञापन
सूर्य नगर स्थित खुदी पड़ी गलियां और जगह-जगह गड्ढे - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। बारिश के दिनों में जर्जर गलियों और सड़कों का निर्माण रोक दिया गया था। अब बारिश लगभग थम गई है। लोगों को इंतजार है कि जर्जर सड़कों और गलियों के निर्माण पर नगर निगम ध्यान दे। निगम की सीमा 70 वार्डों तक फैली हुई है। शहर के कई मोहल्ले ऐसे हैं, जहां के मुख्य मार्ग जर्जर हैं। गलियों में गहरे गड्ढे हैं। रास्ते ऊबड़-खाबड हैं।
विज्ञापन

इन रास्तों पर अक्सर दो पहिया वाहन, सब्जी और चूड़ी से लदे ठेल पटलने का खतरा बना रहता है। अंधेरे में गड्ढे दिखाई न देने पर कई बार लोग गिर भी जाते हैं। शहर के बदहाल रास्तों की ओर अमर उजाला का यह अभियान जिम्मेदार प्रशासन का ध्यान खींचने की कोशिश करेगा। अपने क्षेत्र की समस्या को हमारे गोपाल आश्रम स्थित कार्यालय पर बता कर अमर उजाला के साथ आप भी साझा कर सकते हैं।
गांधी नगर: पूर्व सभासद की गली में गड्ढे ही गड्ढे
मोहल्ला गांधी नगर की अधिकांश लिंक गलियों का निर्माण नगर निगम ने करा दिया था, लेकिन पूर्व सभासद विजेंद्र यादव वाली गली अभी तक खुदी पड़ी है। गली में गहरे गड्ढे हैं। बुर्जुग गिरते-गिरते बचते हैं तो वाहन पटलने से। क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि मनोज यादव ताऊ का कहना है कि इस गली के निर्माण के लिए फाइल तैयार हो चुकी है। जल्द ही निर्माण होगा। सभी गलियां बन चुकी हैं, यही गली रह गई थी।
विज्ञापन

बोधाश्रम रोड: गली खोद डाली, लेकिन बनाना भूले
बोधाश्रम रोड स्थित ट्रांसफार्मर वाली गली मोहल्ला तिलकनगर के साथ कई मोहल्लों को जोड़ती है। जल निगम द्वारा पाइप लाइन डालने के बाद गली को खोद दिया गया। एक साल से न तो पेचवर्क कराया गया और न ही गली का निर्माण हो सका। क्षेेत्रीय लोग गली निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन भी कर चुके हैं।
सूर्यनगर: जर्जर रास्ता बना मुसीबत
मोहल्ला सूर्यनगर को जाने वाला रास्ता खोद दिया गया। सूर्यनगर से बोधाश्रम की ओर जाने वाली गली भी खुदी पड़ी है। पहले गली में आरसीसी थी। उसके बाद इंटर लॉकिंग का निर्माण करीब 12 वर्ष पूर्व हुआ था। उसके बाद पाइप लाइन डाली गई। तभी से गली पूरी से जर्जर है। इसे अभी तक बनाने का नाम नहीं लिया है।
रामकृष्णनगर: दस साल से नहीं बनी गली
जलेसर रोड पर बसे मोहल्ला रामकृष्णनगर की गली नंबर पांच की स्थिति काफी खराब है। स्थानीय लोगों के अनुसार करीब दस साल से गली का निर्माण नहीं हुआ। कुछ दिन पूर्व पाइप लाइन ठीक करने के लिए गली खोदी गई थी। उसके बाद तो स्थिति और अधिक खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें