फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के साथ उसके पुत्रियां एवं पत्नी भी हुई कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
टूंडला के मस्जिद रोड पर संक्रमित घर सैनिटाइज करते पालिकाकर्मी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सोमवार को जनपद में हुई कोरोना की जांच में 42 लोग पॉजिटिव मिले। इसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 1882 हो गया है। सीओ सदर के यहां तैनात पुलिसकर्मी, उसकी दो बेटियां और पत्नी की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीओ सदर के यहां तैनात पुलिसकर्मी के साथ उसकी पुत्री, पत्नी और भांजी को हल्का बुखार होने पर सभी की जांच कराई। जांच रिपोर्ट में उसकी एक वर्षीय व चार वर्षीय पुत्री और पत्नी, भांजी पॉजिटिव आई हैं। पुलिस लाइन में तैनात एक पुलिसकर्मी भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

राधानगर निवासी एक 60 वर्षीय महिला, फिरोजाबाद नविासी 29 वर्षीय युवक, जसराना के नगला जाट में तीन लोग, शंभूनगर शिकोहाबाद में 25 वर्षीय महिला, गली नं 9 में एक किशोर एवं नगला करन सिंह में 50 वर्षीय अधेड़ को कोरोना मिला है। राजा के ताल में एक किशोर, अलीनगर में दो महिलाओं, पुरखेडा एका में 70 वर्ष की वृद्धा, शांतीनगर में 22 वर्ष के युवक, ककरऊ कोठी में एक एवं विभव नगर में 47 वर्ष के व्यक्ति में कोरोना की पुष्टि हुई है। महावीर नगर में एक, आनंदनगर में दो युवक, बैजुआ खास अरांव में चार, नौशहरा में 11 वर्षीय बच्चे के साथ तीन लोग संक्रमित मिले हैं। शिकोहाबाद के चार लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी को आइसोलेट कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें