फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटयात्रा निकाल कर हुई जैन मंदिर में स्वर्ण कलश महोत्सव की शुरुआत

विज्ञापन
हनुमान गंज स्थित जैन मंदिर में शिखर पर स्वर्ण कलशारोहण के दौरान आयोजित विधान में उपस्थित भक्तजन? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। दिगंबर जैन रैमजा मंदिर हनुमानगंज में दो दिवसीय स्वर्ण कलश स्थापना समारोह की शुरुआत हुई। इस मौके पर छप्पनकुमारियों ने गाजेबाजे के साथ घटयात्रा निकाली। जैन समाज के लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठे।
विज्ञापन

घटयात्रा का उद्घाटन मेयर नूतन राठौर ने किया। घटयात्रा नसियाजी मंदिर से शुरू हुई। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए समारोह स्थल रैमजा मंदिर पर पहुंची। छप्पनकुमारियों ने अनोखी छटा बिखेरी। संगीतमय मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूमते हुए चल रहे थे। यात्रा के मंदिर पहुंचने पर ललितेश जैन ने ध्वजारोहण किया। चित्रानावरण प्रमोद जैन ने किया। इसके बाद याग मंडल विधान पांडेय सुरेशचंद्र जैन ने कराया। मंत्रो के साथ श्रद्धालुओं ने अर्घ्य समर्पित किए।
भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूमने लगे। शाम को सामूहिक आरती की गई। इसके बाद सौरभचंद्र शास्त्री ने प्रवचन किए। रा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें जैन समाज के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। संचालन संजय जैन पीआरओ ने किया। इस दौरान प्रमोद जैन, संदीप जैन रैमजा, सतीशचंद्र जैन, प्रकाश चंद्र जैन, उमेशचंद्र, धर्मचंद्र जैन, मोहित जैन, विनोद कुमार जैन, विशाल जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन, संजीव जैन, सुधीर जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज शिखर पर स्थापित किए जाएंगे स्वर्ण कलश
मंदिर कमेटी के संदीप जैन रैमजा के अनुसार गुरुवार को जैन मंदिर में अभिषेक और शांतिधारा होगी। सुबह आठ बजे से शीतलनाथ विधान आयोजित किया जाएगा। दोपहर एक बजे शिखर पर स्वर्ण कलश और ध्वज स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें