फिरोजाबाद। क्रांतिकारी संत तरुण सागर महाराज का 38वां क्षुल्लक दीक्षा दिवस धूमधाम से सुहागनगरी में मनाया गया। इस अवसर पर तरुण क्रांति मंच गुरु परिवार ने कांशीराम कॉलोनी में जरूरतमंदों को कपड़े वितरित किए। जैन मंदिर में दीपकों से आरती की गई।
मंच के अध्यक्ष प्रदीप जैन ने बताया कि क्रांतिकारी राष्ट्र संत मुनि तरुण सागर महाराज ने कड़वे प्रवचन के लिए देश-विदेश में पहचान बनाई। उन्होंने जैन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को तरुण सागर महाराज ने क्षुल्लक दीक्षा ली थी। भक्तों ने नसियाजी मंदिर पर महाआरती की। भजन संध्या का कार्यक्रम भजन गायक सैंकी जैन के निर्देशन में किया। इस दौरान क्रांति मंच के अध्यक्ष प्रदीप जैन, जौली जैन, अजय जैन, संदीप यादव जैन, मनोज जैन, गुंजन जैन, जितेंद्र जैन, राजेश जैन, राहुल जैन आदि उपस्थित रहे।