फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोपगढ़ की पुलिया पर फल और किराना व्यापारी से लूट की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरगढ़ (फिरोजाबाद)। शनिवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने खैरगढ़ थाना क्षेत्र की पोपगढ़ पुलिया के समीप फल विक्रेता और किराना व्यापारी को लूटने की कोशिश की। व्यापारियों द्वारा शोरगुल किए जाने पर एकत्रित हुए ग्रामीणों को देख बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

खैरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव पोपगढ़ निवासी सत्यवीर पुत्र बंगाली राम हाथवंत में फल का कारोबार करता है, जबकि राकेश कुमार पुत्र रामस्वरूप की किराने की दुकान है। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दोनों लोग दुकान बंद कर बाइकों से घर जा रहे थे। बाइक सवार दोनों व्यापारी पोपगढ़ की पुलिया के समीप पहुंचे थे। तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने राकेश और सत्यवीर को रोक कर लूटने की कोशिश की। इस बीच सत्यवीर की बाइक कीचड़ में फंस गई। राकेश और सत्यवीर बाइकों को मौके पर छोड़कर शोरगुल करते हुए गांव की ओर भाग गए। शोरगुल की आवाज सुनकर ग्रामीण एकत्रित हो गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाशों ने भागना शुरू किया तो ग्रामीणों ने उनकी घेराबंदी का भी प्रयास किया। लेकिन बदमाश मौके से भाग निकले। ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से हाथवंत मार्ग पर पुलिस पिकेट की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें