फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला कारागार में एक करोड़ 23 लाख की लागत से बनेगी गोशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। जिला कारागार में अब गोशाला का संचालन किया जाएगा। यूपीपीसीएल के माध्यम से 50 गायों की गोशाला बनाने का एक करोड़ 23 लाख का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। गोशाला स्थापित होने से बंदियों को रोजगार के साथ शुद्ध दूध, घी और मट्ठा उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन

जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों को नया रोजगार मुहैया कराने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने अब जिला कारागार के अंदर गोशाला स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसी के तहत शासन ने फिरोजाबाद जिला कारागार का चयन किया है। फिरोजाबाद जिला कारागार प्रशासन ने गोशाला स्थापित किए जाने की दिशा में कार्य काफी तेज कर दिया है।
जेल प्रशासन ने 50 गायों को रखने के लिए 50 मीटर लंबाई एवं 35 मीटर चौड़ाई क्षेत्रफल में गोशाला बनाए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। एक करोड़ 23 लाख रुपया की लागत से स्थापित होने वाली गोशाला का प्रस्ताव यूपीपीसीएल के माध्यम से भेजा गया है। जेल अधीक्षक मोहम्मद अकरम खान ने कहा कि गोशाला स्थापित होने से यहां के बंदियों को रोजगार मिलेगा। इसके साथ जेल के अंदर शुद्ध दूध, दही, मट्ठा एवं घी उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें