फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी गिरफ्तार न होने पर भड़के लोग

Wed, 18 Mar 2015 11:05 PM IST
ब्यूूराो , अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार एसपी आफिस पहुंचा। वहां मिले एएसपी ने सीओ सिटी को आरोपियों की गिरफ्तारी को कहा तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
विज्ञापन



एसपी आफिस पहुंचे मुकेश शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद का कहना था कि उसका भाई श्यामसुंदर मोहल्ला हिमायूंपुर में राजबहादुर के यहां किराए पर रहता था। वह बीसी डालने का काम भी करता था। बीसी के रुपये को लेकर विश्नू, राहुल, जयवीर, सुमित और ऊषा ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। एएसपी राकेश पांडेय ने सीओ सिटी राजेश चौधरी को आरोपियों की गिरफ्तारी को कहा। इसके  बाद राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में सरोज देवी, द्रुपादेवी, मधु शर्मा, रेखा, सुनीता, उमादेवी, सोनम, अंजना आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें