हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पीड़ित परिवार एसपी आफिस पहुंचा। वहां मिले एएसपी ने सीओ सिटी को आरोपियों की गिरफ्तारी को कहा तब जाकर लोगों का आक्रोश शांत हुआ।
एसपी आफिस पहुंचे मुकेश शर्मा पुत्र महावीर प्रसाद का कहना था कि उसका भाई श्यामसुंदर मोहल्ला हिमायूंपुर में राजबहादुर के यहां किराए पर रहता था। वह बीसी डालने का काम भी करता था। बीसी के रुपये को लेकर विश्नू, राहुल, जयवीर, सुमित और ऊषा ने उसकी हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया लेकिन एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया। एएसपी राकेश पांडेय ने सीओ सिटी राजेश चौधरी को आरोपियों की गिरफ्तारी को कहा। इसके बाद राजबहादुर को गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष दक्षिण का कहना है कि आरोपी को जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने वालों में सरोज देवी, द्रुपादेवी, मधु शर्मा, रेखा, सुनीता, उमादेवी, सोनम, अंजना आदि मौजूद थीं।