फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad News: निर्माणाधीन ओवरब्रिज से गिरा लोहे का पाइप, साइकिल सवार मजदूर घायल

Mon, 03 Aug 2026 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में घायल का होता उपचार। संवाद - फोटो : ट्रामा सेंटर में घायल का होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सीएल जैन कॉलेज से एसपी सिटी कार्यालय तक बनाए जा रहे निर्माणाधीन ओवरब्रिज के ऊपर से लोहे का भारी पाइप मार्ग से जा रहे एक साइकिल सवार मजदूर पर आ गिरा। घटना थाना उत्तर क्षेत्र में जिला अस्पताल के गेट नंबर-तीन के सामने हुई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और साथी मजदूर ने उसे आनन-फानन में ट्रामा सेंटर भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

थाना दक्षिण के मोहल्ला हिमांयूपुर मंदिर के पास निवासी मनीष सोमवार शाम करीब पांच बजे लालऊ स्थित एक फैक्टरी से काम निपटाकर अपने साथी मेहंदी निवासी पचवान कॉलोनी, नारखी के साथ जैन मंदिर तिराहा स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी पर काम करने जा रहा था। जिला अस्पताल के गेट नंबर-तीन के पास पहुंचते ही ऊपर निर्माणाधीन ओवरब्रिज से एक लोहे का पाइप सीधे मनीष के ऊपर आ गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई।
राज्य सेतु निगम द्वारा एसपी सिटी कार्यालय से सीएल जैन कॉलेज तक बनाए जा रहे अपरगामी पुल (ओवरब्रिज) के निर्माण में सुरक्षा मानकों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है। निर्माण स्थल के आसपास कोई ठोस बेरिकेडिंग या सुरक्षा जाल नहीं लगाया गया है, जिससे ऊपर से गिरने वाले वजनी सामान से राहगीर सुरक्षित रह सकें। विभाग की इस लापरवाही के कारण यह चौथा हादसा हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि व्यस्त मार्ग होने के बावजूद कार्यदायी संस्था सुरक्षा उपायों को लेकर बेपरवाह बनी हुई है। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें