फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं-चावल के साथ नि:शुल्क मिलेगा आयोडाइज्ड नमक और खाद्य तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। इस माह सभी पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय कार्डधारकों को गेहूं व चावल के अतिरिक्त प्रति कार्ड एक-एक किलोग्राम दाल, आयोडाइज्ड नमक एवं खाद्य तेल का वितरण नि:शुल्क किया जाएगा। कार्डधारकों को मूल राशन दुकान से सामग्री लेनी होगी। वितरण कार्य की मॉनिटरिंग नोडल अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सभी अंत्योदय कार्ड धारकों को दिसंबर माह में 35 किलोग्राम खाद्यान्न विततिर किया जाएगा। इसमें 20 किलोग्राम गेहूं, 15 किलोग्राम चावल देय होगा। इसके साथही पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को प्रति यूनिट तीन किलोग्राम गेहूं, दो किलोग्राम चावल व चना दिया जाएगा। इसके अलावा अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को नि:शुल्क प्रति कार्ड एक किलोग्राम आयोडाइज्ड नमक, एक किलोग्राम दाल एवं एक किलोग्राम खाद्य तेल का भी वितरण किया जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि वितरण प्रक्रिया नोडल अधिकारियों की मौजूदगी में होगी।
---
कोविड गाइड लाइन का पालन करें उपभोक्ता-
जिला पूर्ति अधिकारी स्वीटी कुमारी ने कहा कि खाद्यान्न वितरण के दौरान सभी उपभोक्ता कोविड गाइडलाइन का अनुपालन से जुडे़ नियमों का पालन करें। सभी डीलर दुकानों पर साबुन, सैनिटाइजर व हाथ धोने के लिए पानी का पर्याप्त इंतजाम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें