फिरोजाबाद। सीएल जैन कॉलेज ने एक व्यापक निवेश जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। फिरोजाबाद चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन (फिरोजाबाद सीपीई स्टडी सर्कल) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्रा निवेश और वित्तीय योजना की जटिलताओं को जानने के लिए उत्सुक दिखे।सीए गौरव कुमार ने बचत की मूल बातें, म्यूचुअल फंड के लाभ और म्यूचुअल फंड में निवेश क्यों करना चाहिए जैसे विषयों पर प्रकाश डाला। प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने सीए से सवाल पूछे।
इस मौके पर सीए राकेश गोयल, अजय गोयल, अंकित बंसल, प्रकुल गोयल भी मौजूद रहे। प्राचार्य डा. वैभव जैन ने आभार जताया। डॉ. अरुण यादव, डॉ रश्मि जिंदल, डॉ. जीसी यादव, डाॅ. सर्वेश चंद, दीपक कुमार आदि भी शामिल हुए।