फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में महिला सभा का आयोजन किया जाएगा। महिला सभा में आधी आबादी के हित के प्रस्तावों को पास किए जाने के साथ उनको स्वावलंबी बनाए जाने के प्रस्तावों को पास किया जाएगा। कार्ययोजना के लिए शासन का आदेश आने के बाद जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन पंचायतीराज विभाग सभी ग्राम पंचायतों में महिला सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्रामीण महिलाओं को सभा के माध्यम से अधिकारों के बारे में बताया जाएगा। महिला सभा की अध्यक्षता ग्राम पंचायत की सदस्य के साथ सक्रिय महिला करेगी। आधी आबादी को स्वावलंबी बनाए जाने के साथ कल्याण की कार्ययोजना के प्रस्तावों पर मंथन किया जाएगा। महिला सभाओं का आयोजन के संबंध सभी ब्लाकों के साथ ही पंचायतों के सचिवों को भी पत्र भेजे जा रहे हैं। डीपीआरओ जगदीशराम गौतम ने कहा कि 8 मार्च को महिला सभा के संबंध में निर्देश सभी ब्लाकों के माध्यम से जारी किए जा रहे हैं।