उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में इंटरमीडिएट की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा का शव कमरे के अंदर फंदे पर लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। एक दिन पहले ही पिता ने उसकी स्कूल फीस जमा की थी।
विज्ञापन
घटना मक्खनपुर थाना क्षेत्र के गांव सांती की है। गांव निवासी शांति (17) पुत्री बिजेंद्र सिंह डीएवी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। सोमवार को पिता ने उसकी स्कूल की फीस जमा की थी। बिजेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार शाम को शांति ने घर का खाना बनाया था।
खाना बनाने के बाद वह बिना खाना खाए कमरे में चली गई। जब काफी देर तक वह कमरे से बाहर नहीं आई तो सुबह उसका दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मौके पर परिवार के सभी लोग एकजुट हो गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
पुलिस ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे के अंदर देखा कि छात्रा का शव कमरे के अंदर पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। छात्रा द्वारा आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि छात्रा के आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजन द्वारा अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।