एटा। जिले में वृहद पौधरोपण अभियान के तहत जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के नोडल विद्यालयों से पौधे प्राप्त कर पौधरोपण कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने सभी संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए है कि वह अपने विद्यालय में आवंटित पौधों की सूची का अवलोकन करें और अपने नाम के सामने अंकित संख्या के अनुसार संबंधित नोडल विद्यालय से संपर्क कर पौधे प्राप्त करें। इसके बाद विद्यालय परिसर में निर्धारित संख्या में पौधरोपण सुनिश्चित करें। पौधरोपण की प्रक्रिया के फोटोग्राफ व्हाट्सएप समूह के माध्यम से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिससे अभियान की निगरानी और सत्यापन किया जा सके।