सकीट में संचारी रोग अभियान की रैली के दौरान मौजूद विद्यार्थी। संवाद
सकीट। क्षेत्र के गांव भरतोली के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने बुधवार को रैली निकालते हुए लोगों को संचारी रोगों की जानकारी दी। हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर बच्चे गांव की गलियों में घूम-घूमकर संचारी रोगों से बचाव का संदेश दे रहे थे। प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन ने कहा गंदगी, कचरा, ठहरा हुआ पानी इन रोगों के मुख्य कारण है। इसलिए अपने घर के आस पास गंदगी एवं जलभराव न होने दें। रैली में भगवान सिंह, सुदामा नंदन, सुनीता, स्नेहलता, प्रधान प्रदीप उपाध्याय सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे।