फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृतिका और करन का राज्य स्तर की प्रदर्शनी के लिए चयन

विज्ञापन
आगरा के एमडी जैन इंटर कालेज में आयोजित इंस्पायर अवार्ड में प्रतिभाग करते फिरोजाबाद जनपद के छात्? - फोटो : FIROZABAD
विज्ञापन
फिरोजाबाद। भारत सरकार द्वारा आयोजित इंस्पायर अवार्ड मानक योजना की मंडल स्तरीय नवाचार एवं मॉडल प्रदर्शनी एमडी जैन इंटर कॉलेज हरीपर्वत आगरा में आयोजित की गई। इसमें नौ जनपदों की टीम शामिल हुई। जिला विज्ञान क्लब के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन बताया कि पीडी जैन इंटर कॉलेज फिरोजाबाद के करन, एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के चंद्र गुप्त, विक्रमादित्य दुबे, ब्रजराज सिंह इंटर कॉलेज के विवेक कुमार, उच्च प्राथमिक विद्यालय स्वेता की पिंकी भी शामिल हुईं।
विज्ञापन

एमडी जैन इंटर कॉलेज सिरसागंज की कृतिका जैन एवं गिरधारी इंटर कॉलेज सिरसागंज के अंशुल कुमार ने अपने मॉडलों को निर्णायक मंडल के समक्ष प्रस्तुत किया। पीडी जैन इंटर कॉलेज के छात्र करन एवं एमडी जैन इंटर कॉलेज की छात्रा कृतिका जैन का राज्य स्तर पर चयन किया गया। उन्होंने बताया कि करन ने एक छिपकली पकड़ने का हिंसारहित यंत्र एवं कृतिका जैन ने मोबाइल एप से चलने वाली गाड़ी में डीजे लाइट मॉडल बनाए हैं। दोनों प्रतिभागी अपने मॉडलों के साथ राज्य स्तर पर लखनऊ में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें